जयपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में ओएमआर शीट बदलने के मामले को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल मच गई है. इसके बाद से पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग का दौर शुरू हो गया है.
अब इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि सवाल कांग्रेस-बीजेपी का नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य का है. पिछले 2 वर्षों से भाजपा सरकार में ओएमआर शीट बदलने और नंबर बढ़ाकर नौकरियां बेचने की बेईमानी चल रही है।
एसओजी की रिपोर्ट बताती है कि कर्मचारी चयन बोर्ड सिस्टम में यह फर्जीवाड़ा पिछले 9 साल और पिछली सरकारों में भी हुआ है. यानी बीजेपी की वसुंधरा राजे सरकार से लेकर बीजेपी की भजनलाल सरकार तक बोर्ड द्वारा आयोजित सभी भर्ती परीक्षाएं संदेह के घेरे में हैं. सवाल यह भी है कि 2 साल में व्यवस्था में बदलाव क्यों नहीं हुआ? सरकार को युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी भर्ती परीक्षाओं की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
पीसी: डेक्कनहेराल्ड
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
