डोटासरा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- संकट के समय में अन्नदाता ही सबसे ज्यादा उपेक्षित है.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
डोटासरा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- संकट के समय में अन्नदाता ही सबसे ज्यादा उपेक्षित है.

जयपुर. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को लेकर अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है.

इस संबंध में कांग्रेस नेता डोटासरा ने आज सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसान दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं. एक तरफ बेमौसम बारिश ने अन्नदाता की फसलें बर्बाद कर दी हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से किसानों की उपेक्षा हो रही है। किसानों के प्रति भाजपा सरकार की सहानुभूति नगण्य है।

प्रदेश भर में किसानों की खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, मंडियों में पड़ी फसलें पानी में बह गई हैं, लेकिन जिम्मेदार अभी भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। न तो खराबे की गिरदावरी समय पर हो रही है और न ही किसानों की फसल समर्थन मूल्य पर तौली जा सकी है। किसान दिन-रात मेहनत करके देश का पेट भरता है, लेकिन संकट के समय अन्नदाता ही सबसे ज्यादा उपेक्षित होता है।

PC:rontline.thehindu
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version