AMN. राजस्थान में इबोला वायरस की एंट्री की खबर आई है. इसके बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. युगांडा से राज्य घूमने आई एक महिला में इबोला संक्रमण जैसे लक्षण पाए गए हैं. इसके बाद पीड़ित महिला को जयपुर के राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस) में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट आने तक सभी एहतियाती कदम जारी रहेंगे. इस संबंध में राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल महिला में इबोला वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है.
इबोला संक्रमण से मिलते जुलते लक्षण पाए गए हैं. केवल लक्षणों के आधार पर इसे इबोला नहीं माना जा सकता। महिला का सैंपल जांच के लिए पुणे की लैब में भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आज शाम या कल सुबह तक आ सकती है. आपको बता दें कि इबोला वायरस दुनिया भर के देशों में अपना पैर पसार रहा है. इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 900 तक पहुंच गई है. इस वायरस के कारण कांगो में पिछले 20 दिनों में 200 लोगों की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि इबोला वायरस का बुंदीबुग्यो वैरिएंट तेजी से फैल रहा है।
केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी
इबोला वायरस को लेकर केंद्र सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है. इसके तहत नागरिकों को कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। सरकार को एयरपोर्ट समेत अन्य प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी बढ़ाने और यात्रियों की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं.
पीसी:india.com
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
