अब गहलोत ने भजनलाल सरकार से की इसके गठन की मांग, कहा- बीजेपी सरकार ने जनहित के और भी कई काम किए…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
अब गहलोत ने भजनलाल सरकार से की इसके गठन की मांग, कहा- बीजेपी सरकार ने जनहित के और भी कई काम किए...

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भजनलाल सरकार से राज्य के लाखों संविदा कर्मियों को शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए ‘राजस्थान लॉजिस्टिक्स सर्विस डिलीवरी कॉर्पोरेशन’ बनाने की मांग की है.

इस संबंध में आज अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लाखों संविदा कर्मियों को शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए ‘राजस्थान लॉजिस्टिक्स सर्विस डिलीवरी कॉरपोरेशन’ (आरएलएसडीसी) बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है.

इस निगम का मुख्य उद्देश्य प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से काम करने वाले हजारों कर्मियों को पूर्ण मानदेय और ईपीएफ-ईएसआई जैसे सामाजिक सुरक्षा लाभ सुनिश्चित करना था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार ने जनहित की कई अन्य घोषणाओं की तरह इस घोषणा को भी रोक दिया है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि मैं वर्तमान राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि इस निम्न आय वर्ग के भविष्य और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिरता को ध्यान में रखते हुए इसका गठन कर अविलंब कार्य को आगे बढ़ाया जाए. जनहित में लिए गए निर्णयों में तेजी लाना ही लोकतंत्र की असली पवित्रता है।

पीसी: डेक्कनहेराल्ड
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version