राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर तीखा प्रहार करते हुए बीजेपी और निर्वाचन आयोग के बीच कथित मिलीभगत को ‘सीट चोरी’ करार दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वोट और सरकार की चोरी के बाद अब चुनाव शुरू होने से पहले ही मुकाबले को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। राहुल ने हालिया राज्यसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के पास सभी वैध दस्तावेज थे और उन पर कोई मामला भी लंबित नहीं था, फिर भी बीजेपी की एक आधारहीन आपत्ति के चलते निर्वाचन आयोग ने उनका नामांकन रद्द कर दिया।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
