जयपुर. नागौर जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर अब आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने स्वास्थ्य विभाग पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर भी तंज कसा.
बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि नागौर जिला मुख्यालय पर स्थित जिला अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है, स्मोक डिटेक्शन सिस्टम और पाइप गायब हैं, वॉल्व टूटे हुए हैं और फायर हाइड्रेंट बेकार है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नींद में हैं.
यह स्थिति साबित करती है कि जयपुर के एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से हुई जनहानि के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा राज्य के सरकारी अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश महज दिखावा थे. राज्य सरकार को तत्काल जिला अस्पताल में स्मोक डिटेक्शन, स्प्रिंकलर, हाइड्रेंट समेत सभी उपकरणों को चालू कराना चाहिए और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
पीसी:इचौक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)हनुमान बेनीवाल(टी)सीएम भजनलाल(टी)स्वास्थ्य मंत्री(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
