हरियाणा में तनाव का माहौल: प्रशासन हाई अलर्ट पर
वाई. पूरन कुमार की दुखद मृत्यु के बाद प्रदेश भर में बढ़ता जन आक्रोश, हरियाणा सरकार के लिए चिंता का सबब बन गया है। सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु तत्काल प्रभाव से हाई अलर्ट जारी कर दिया है। महापंचायत द्वारा दी गई 48 घंटे की अल्टीमेटम की समय सीमा नज़दीक आने के साथ ही, स्थिति के और बिगड़ने की आशंका है।
मुख्य सचिव कार्यालय की राजनीतिक शाखा द्वारा देर रात जारी किए गए निर्देशों में, सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस आयुक्तों को कानून-व्यवस्था की कड़ी निगरानी रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
