शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन से दावणगेरे दक्षिण और एचवाई मेती के जाने से बागलकोट की सियासी जमीन पर उपचुनाव की रणभेरी बज चुकी है। कांग्रेस ने यहां भावनात्मक दांव खेलते हुए ‘सहानुभूति’ के आधार पर शमनूर और मेती परिवार के उत्तराधिकारियों को ही चुनावी मैदान में उतारा है।
टिकट की आधिकारिक घोषणा के साथ ही समर्थ मल्लिकार्जुन और उमेश मेती ने सोमवार को बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है, जहाँ वे अपने समर्थकों के भारी हुजूम के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी बिसात बिछा दी है। बीजेपी ने बागलकोट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ और दावणगेरे दक्षिण से श्रीनिवास टी. दास करियप्पा को अपना उम्मीदवार बनाया है। भगवा दल के ये दोनों प्रत्याशी चुनावी रण में अपनी दावेदारी का पर्चा पहले ही दाखिल कर चुके हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
