जयपुर. बीजेपी से कांग्रेस में लौटे दिग्गज नेता महेंद्र सिंह मालवीय ने बड़ा बयान दिया है. पीसीसी वॉर रूम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात के बाद मालवीय ने कहा कि जिस घर में चालीस साल तक रहे, वहां लौटकर अच्छा लग रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब महेंद्र सिंह मालवीय से कांग्रेस पार्टी छोड़ने के फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां, उनका फैसला गलत था, लेकिन आखिरकार अब वह वापस आ गए हैं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को लेकर काफी बातें की हैं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने वाला नेता बीजेपी में कभी सहज महसूस नहीं करता. अब मालवीया ने आश्वासन दिया कि वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के भरोसे पर खरा उतरेंगे और जल्द ही बांसवाड़ा में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी. इस दौरान मालवीय ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है और बीजेपी उस पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकती.
पीसी:
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
