बनर्जी ने तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) की आड़ में विशिष्ट समुदायों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है।
उन्होंने सवाल उठाया कि SIR के जरिए राजबंशियों और महिलाओं के नाम मतदाता सूची से गायब किए जा रहे हैं। ममता ने कड़े लहजे में पूछा, “अगर इस पूरी प्रक्रिया की वजह से कोई अनहोनी या मौत होती है, तो इसकी जवाबदेही आखिर कौन तय करेगा?”
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने निर्वाचन आयोग, भाजपा और केंद्र सरकार पर संविधान की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि आज लोगों के मताधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि यह सिलसिला यहीं नहीं थमेगा, बल्कि कल एनआरसी (NRC) के बहाने नागरिकता छीनने की कोशिश भी की जाएगी।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
