जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम भजनलाल ने गुरुवार को डूंगरपुर के धंबोला गांव में देर रात ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में युवाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण के चेक सौंपे.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल ने मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के तहत नारायण लाल अहारी को 5 लाख रुपये का चेक तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर दलित जनजाति उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत चिमन कुमार यादव एवं प्रवीण कुमार रोत को ऋण चेक सौंपा. उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ऋण के चेक हेमन्त कुमार कलाल एवं राजपाल सिंह झाला को सौंपे। पॉली हाउस योजना के तहत प्रवीण अमृतलाल डामोर को 17.27 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया. साथ ही फार्म पाउंड योजना के तहत 73 हजार 500 रुपये की अनुदान राशि का चेक बबली को दिया गया। मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों से भी बातचीत की।
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने रोडमैप बनाकर प्रदेश में पानी, बिजली और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है. उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। वहीं, ऊर्जा उत्पादन बढ़ाकर 26 जिलों के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करायी जा रही है.
राइजिंग राजस्थान का आयोजन कर 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये.
उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान का आयोजन कर 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये, जिनमें से 9 लाख करोड़ रुपये के एमओयू क्रियान्वित हो चुके हैं. जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किसानों और युवाओं को विकास के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
