जयपुर. 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरियां देने के वादे को पूरा करते हुए अब तक 1.25 लाख से ज्यादा पदों पर युवाओं को नियुक्ति दी जा चुकी है. 1 लाख 35 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। वहीं, 1.25 लाख पदों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया गया है.
यह बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं के नवनियुक्त लोक सेवकों के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. इस दौरान सीएम भिंजनलाल ने कहा कि युवा नौकरी लेने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें, इसके लिए युवा नीति जारी की गई है. वहीं राइजिंग राजस्थान के एमओयू के क्रियान्वयन से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं.
भजनलाल शर्मा ने कहा कि नवनियुक्त लोक सेवकों ने कड़ी मेहनत, त्याग और अटूट समर्पण से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस सफलता में परिवार और परिचितों का अहम योगदान है, अब नवनियुक्त लोक सेवकों को इस सफलता से उन सभी को संबल प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को बड़े सपने देखना चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
हमारी सरकार का संकल्प राजस्थान को देश का नंबर एक राज्य बनाना है।
सीएम भजनलाल ने कहा कि लोक सेवक अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत-विकसित राजस्थान 2047 के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि राजस्थान को देश का नंबर एक राज्य बनाना हमारी सरकार का संकल्प है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए स्पष्ट रोडमैप बनाया गया है, जिस पर काम किया जा रहा है.
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
