राजस्थान: पंचायत और निकाय चुनाव टालने पर हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: पंचायत और निकाय चुनाव टालने पर हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

जयपुर. आज राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत और निकाय चुनाव टालने पर राज्य की भजनलाल सरकार को फटकार लगाई है. इस मामले में हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

हाल ही में राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में दलील देते हुए समय मांगा था. खबरों के मुताबिक, राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस संजीत पुरोहित की खंडपीठ दलीलों से सहमत नहीं हुई और सुनवाई के दौरान सरकार को फटकार लगाई और कहा कि सरकार का रवैया ठीक नहीं है और उसे पहले ही पर्याप्त समय दिया जा चुका है.

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य सरकार का रुख था कि जून में लू चलती है और जुलाई में बारिश शुरू हो जाती है. इस कारण चुनाव कराना मुश्किल होगा. इन दलीलों को खारिज करते हुए हाई कोर्ट की बेंच ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. आपको बता दें कि पंचायत और निकाय चुनाव टालने को लेकर भजनलाल सरकार भी कांग्रेस के निशाने पर है.

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version