जयपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज राजस्थान दौरे पर रहे. उन्होंने टोंक से 7 जिलों के बीजेपी कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. इससे पहले, राज्य में पहुंचने पर नितिन नबीन का मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया।
सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का राजस्थान की पावन धरती पर आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया. आपका आगमन प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला है। संगठन की मजबूती एवं जनकल्याण के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु आपकी उपस्थिति सदैव प्रेरणादायक रहती है।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का त्याग, शौर्य और पराक्रम की पावन भूमि राजस्थान आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। माननीय अध्यक्ष जी का यह आगमन हम सभी में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार करेगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
