AMN. राजस्थान विधानसभा के प्रश्नकाल में आज नोहर बाइपास सड़कों के मुद्दे पर चर्चा हुई. खबरों के मुताबिक, आज विधानसभा में विपक्ष ने महज 15 किमी सड़क के एलाइनमेंट में बदलाव को सरकार के चहेतों को फायदा पहुंचाने का जरिया बताया.
सरकार ने इसे सुरक्षा से जुड़ा फैसला बताया है. इस पर उपमुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री दीया कुमारी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आज विधानसभा में कहा कि एलाइनमेंट में बदलाव किसी के दबाव में नहीं किया गया है. 31 जुलाई 2024 को कमेटी द्वारा की गई जांच के बाद ही नया निर्णय लिया गया। उन्होंने सदन को बताया कि सड़क सुरक्षा रिपोर्ट आने के बाद ही नया एलाइनमेंट तैयार किया गया है ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं की संभावना न रहे।
इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर तथ्य छिपाने का आरोप लगाया. उन्होंने पूछा कि वे कौन लोग थे जिन्होंने कमेटी में एलाइनमेंट बदलने की सिफारिश की थी? कांग्रेस नेता जूली ने आरोप लगाया कि यह सब चहेते लोगों की जमीन बचाने और उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है.
पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
