AMN. राजस्थान के बालोतरा जिले के भांडियावास गांव के पास देर रात NH-125 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और हादसे में कुल 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद घायलों और मृतकों को निजी एम्बुलेंस की मदद से बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जोधपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दो घायलों की मौत हो गई.
सभी मृतक बायतु के रहने वाले थे.
सभी मृतक बायतु के कानोड़ गांव के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान कानोड़ निवासी रेवंताराम (26) पुत्र गेनाराम जाट, स्वरूपाराम (27) पुत्र मेहराराम जाट, भरत (25) पुत्र बन्नाराम जाट, किशन (27) पुत्र शेराराम जाट और भावेश पुत्र कालाराम जाट के रूप में हुई। हादसे में घायल बाबू पुत्र अर्जुनराम, मुकेश पुत्र मेहराराम, हेमाराम पुत्र जियाराम अस्पताल में भर्ती हैं, सभी का उपचार जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो की टक्कर किसी अज्ञात वाहन से हुई, जिसके बाद वह अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे डंपर से जा टकराई. पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
pc-khabarindiatv.in
(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान सड़क दुर्घटना(टी)5 लोगों की मौत(टी)बालोतरा सड़क दुर्घटना(टी)राजस्थान नवीनतम समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
