जयपुर. भजनलाल सरकार ने एक बार फिर किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. अब डीग के किसानों को सरकार से सौगात मिली है. सोमवार को डीग जिले के गांव परमदरा में जल संसाधन विभाग की करीब 24 करोड़ रुपये की लागत की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण और 9 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ.
कार्यक्रम के दौरान डीग तहसील एवं जिले के किसानों की सुविधा के लिए गुड़गांव नहर सिंचाई परियोजना के तहत काकरा चैनल (आरडी 0 से 8500 मीटर) के नवीनीकरण कार्य एवं टेल डिस्ट्रीब्यूटर (चैनल 0 से 220) एवं इसकी माइनरों के पुनरुद्धार कार्यों का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया। इसके अलावा बजट घोषणा के तहत डीग वितरिका के दीदावली, परमदरा और डीग सब माइनर के पुनरुद्धार कार्य का भी शिलान्यास किया गया. इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से पानी का रिसाव रुकेगा और अंतिम छोर के खेतों तक अधिक से अधिक पानी आसानी से पहुंच सकेगा।
राजस्थान तेजी से रेगिस्तानी राज्य से हरित राज्य बनने की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री एवं भरतपुर एवं डीग प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि इन सिंचाई परियोजनाओं से क्षेत्र के 21 गांवों की 4350 हेक्टेयर कृषि भूमि को सीधा लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान रेगिस्तानी राज्य से हरित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
डीग जिले के विकास पर उन्होंने कहा कि स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं गृह राज्य मंत्री की मांग पर डीग जिले को भी संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से जोड़ा गया है. इससे चंबल, कालीसिंध और पार्वती नदियों का पानी यहां आएगा और पेयजल एवं सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान होगा.
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
