राजस्थान: 25 मई से शुरू हो रहा है यह अभियान, सीएम भजनलाल करेंगे इसका उद्घाटन

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: 25 मई से शुरू हो रहा है यह अभियान, सीएम भजनलाल करेंगे इसका उद्घाटन

जयपुर. राजस्थान में भूजल स्तर और जल संचयन में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए 25 मई से ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण अभियान शुरू होगा, जो 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) तक चलेगा। सीएम भजनलाल शर्मा अभियान की शुरुआत सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर से करेंगे. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय के चिंतन सभागार में अभियान की तैयारियों को लेकर अहम बैठक हुई.

बैठक में वी. श्रीनिवास ने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को अभियान का व्यापक एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि अभियान को जन आंदोलन का रूप देते हुए हर जिले में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण तथा पर्यावरण संवर्धन के कार्यक्रम मिशन मोड पर चलायें, ताकि अभियान का सकारात्मक प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। सभी विभाग आपसी समन्वय से प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी निकाय के लिए कार्ययोजना बनाकर गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करें।

अवलोकन एवं उद्घाटन जैसे विभिन्न कार्य होंगे

बैठक में वी. श्रीनिवास ने बताया कि ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 के राज्य स्तरीय समापन समारोह के साथ ही ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान-2026 का राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह होगा. इस अभियान में जल संसाधन विभाग द्वारा विभिन्न कार्य किये जायेंगे जैसे नदियों, बड़े एवं मध्यम बांधों, झीलों, नहरों का पूजन, नहरों एवं खालों के जल उपयोगिता संगम एवं किसानों के सहयोग से सफाई, जल शक्ति अभियान: कैच द रेन के तहत कार्यक्रम, जल संचयन जनभागीदारी कार्यक्रम, नवीन कार्यों का शिलान्यास, भूमि पूजन एवं पूर्ण कार्यों का निरीक्षण एवं लोकार्पण। वी. श्रीनिवास ने कहा कि अभियान में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत नए कार्यों को मंजूरी दी जाएगी और काम शुरू किए जाएंगे. इस दौरान जल चौपाल का भी आयोजन किया जायेगा.

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version