AMN. दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय की आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में वापसी हो गई है. एआईसीसी की मंजूरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद राजस्थान कांग्रेस की ओर से महेंद्रजीत सिंह मालवीय की औपचारिक वापसी की घोषणा कर दी गई है.
मालवीय ने 11 जनवरी को ही कांग्रेस पार्टी में वापसी को लेकर बयान दिया था. आपको बता दें कि साल 2024 में ही लोकसभा चुनाव से पहले मालवीय कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. कांग्रेस में वापसी से पहले महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने जयपुर में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से मुलाकात की थी.
इससे पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा की थी. अब उनकी कांग्रेस में वापसी हो गई है. महेंद्रजीत सिंह मालवीय की गिनती राजस्थान के दिग्गज नेताओं में होती है. उन्होंने प्रदेश की राजनीति में अपनी खास पहचान बनाई है.
PC:swarajyamag
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
