जयपुर. भजनलाल सरकार अब जंगलों को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है. अब राज्य सरकार बांसवाड़ा के झांतलिया, उदयपुर के बांकी और सिरोही के जानापुर में चंदन के जंगल विकसित करेगी. इनमें से प्रत्येक चंदन वन में 10 हजार से अधिक चंदन के पौधे लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सीएम आवास पर हुई बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं. बैठक में सीएम ने इन चंदन वनों के लिए गुणवत्तापूर्ण पौधों का चयन करने और उनकी सुरक्षा के लिए चयनित स्थानों पर फेंसिंग कार्य और सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बांसवाड़ा, उदयपुर और सिरोही में चंदन वन स्थापित होने से राजस्थान की वन संपदा और समृद्ध होगी. इसके अलावा भविष्य में अन्य जिलों में भी चंदन के जंगल विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को चंदन रोपण कार्य के लिए गड्ढे खोदने, बाड़ लगाने का काम सहित मानसून से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार किसानों को फलदार पौधे उपलब्ध कराएगी. ऐसे में वन विभाग को फलदार पौधों के वितरण की भी योजना बनानी चाहिए. उन्होंने पहाड़ी एवं वन क्षेत्रों में ड्रोन सीडिंग तथा अरावली क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण के भी निर्देश दिये। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि हमारी सरकार ने वर्ष 2024 में 7 करोड़ से अधिक पौधे और वर्ष 2025 में 11 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं. इसी क्रम में इस वर्ष अभियान के रूप में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है.
पीसी: डीपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
