राजस्थान: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

AMN. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना इलाके में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई है. खबरों के मुताबिक, यह सड़क हादसा कालाखूंटा गांव के पास हुआ, जहां सीमेंट से भरे कंटेनर और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई.

इस टक्कर में बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये. इसमें सवार चाचा-भतीजा करीब आधे घंटे तक कार में फंसे रहे और मदद की गुहार लगाते रहे। करीब आधे घंटे बाद दोनों को बोलेरो से बाहर निकाला गया और बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया जा रहा था. अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई.

अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि इस सड़क हादसे में मंडली छोटी गांव निवासी बसु (30) और उसके भतीजे की मौत हो गई. वे दोनों बोलेरो की सर्विस कराने बांसवाड़ा गए थे। लौटते वक्त यह सड़क हादसा हुआ.

PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version