AMN. राजस्थान में भीषण गर्मी ने एक बार फिर कहर बरपाया है. प्रदेश में पारा एक बार फिर 46 डिग्री के पार पहुंच गया है. दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. विभाग की ओर से आज भी लू का अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने बालोतरा, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और फलौदी जिलों के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य के भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, चित्तौड़गढ़ और बीकानेर में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में न सिर्फ दिन में गर्मी लोगों को सताएगी बल्कि रात में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी. विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया. यहां तापमान बढ़कर 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. राज्य का जैसलमेर शहर 46.3 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा. फलौदी में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी
वहीं सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के कुछ जिलों में देखने को मिलेगा. इसके प्रभाव से विभाग की ओर से तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के झुंझुनूं, खैरथल तिजारा, कोटपूतली बहरोड़, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
