राजस्थान मौसम अपडेट: बारिश से 10 डिग्री गिरा तापमान, अब जारी हुआ ये नया अलर्ट

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: बारिश से 10 डिग्री गिरा तापमान, अब जारी हुआ ये नया अलर्ट

AMN. राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य में लगातार दो दिनों की बारिश के बाद आज से आसमान साफ ​​होने और धूप निकलने से तापमान फिर बढ़ने की संभावना है। इस तरह का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने दिया है. बुधवार को राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंड बढ़ गई. दिन का तापमान 10 डिग्री तक गिरने और ठंडी हवा चलने से ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में बारिश हुई. जयपुर, नागौर, सीकर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि देखने को मिली है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है जिससे आने वाले समय में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है. प्रदेश में 20 फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी जयपुर में 22.0 डिग्री, पिलानी में 20.6 डिग्री, सीकर में 19.0 डिग्री, कोटा में 22.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.8 डिग्री, बाड़मेर में 32.4 डिग्री, जैसलमेर में 29.1 डिग्री, अजमेर में 20.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 26.5 डिग्री, अलवर, जोधपुर में 19.6 डिग्री रहा. बीकानेर में 30.2 डिग्री, चूरू में 26.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 28.0 डिग्री, नागौर में 27.2 डिग्री, डूंगरपुर में 30.5 डिग्री, जालौर में 31.7 डिग्री, सिरोही में 23.7 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 21.0 डिग्री, करौली में 23.3 डिग्री, दौसा में 23.3 डिग्री रहा. झुंझुनू में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

PC:भास्कर


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version