राजस्थान मौसम अपडेट: तापमान 35 डिग्री के पार, इतना बढ़ सकता है तापमान, बारिश की भी संभावना

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: तापमान 35 डिग्री के पार, इतना बढ़ सकता है तापमान, बारिश की भी संभावना

AMN. राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदल गया है. बारिश के कहर से लोगों को राहत मिली है. पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के कारण किसानों की फसलें खराब हो गई हैं और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) जयपुर केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि अगले एक सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर आज और कल बीकानेर संभाग में देखने को मिल सकता है. इसके प्रभाव से आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। शेष क्षेत्रों में मौसम साफ एवं शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है. राजस्थान में तापमान एक बार फिर 35 डिग्री के पार पहुंच गया है. गुरुवार को सबसे अधिक तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर (सीकर) में दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने किसानों को यह सलाह दी है

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी राज्य में भारी बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है. फिर भी विभाग ने किसानों को कटी हुई फसल और अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है. विशेषकर गेहूं एवं अन्य रबी फसलों को ओलावृष्टि या बारिश से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version