AMN. उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं के प्रभाव से राजस्थान में लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है. इससे राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, अभी राज्य में लोगों को कड़ाके की ठंड का असर झेलना पड़ेगा. मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं. अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों के बाद लोगों को ठंड से हल्की राहत मिल सकती है. तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. अगले दो-तीन दिनों तक राज्य के उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक शीतलहर तथा घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है।
शेखावाटी के इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री से ज्यादा गिर गया है. मकर संक्रांति तक राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है. तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है. अधिकतम तापमान प्रतापगढ़ में 24.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में -2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
जयपुर में यह रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान है.
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में 9.2 डिग्री, पिलानी में 1.2 डिग्री, सीकर में 1.7 डिग्री, कोटा में 11.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.8 डिग्री, बाड़मेर में 5.8 डिग्री, जैसलमेर में 3.1 डिग्री, जालौर में 7.2 डिग्री, जोधपुर में 7.5 डिग्री, माउंट आबू में 2.5 डिग्री, फलोदी में 6.2 डिग्री, बीकानेर में 6.2 डिग्री रहा. न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री, चुरू में 2.0 डिग्री, श्री गंगानगर में 3.6 डिग्री, नागौर में -1.0 डिग्री, दौसा में 3.7 डिग्री और झुंझुनू में 1.9 डिग्री दर्ज किया गया है.
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
