राजस्थान मौसम अपडेट: बदलेगा प्रदेश का मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश का अलर्ट जारी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: बदलेगा प्रदेश का मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश का अलर्ट जारी

AMN. भीषण गर्मी के बीच आज राजस्थान के मौसम में बदलाव होने जा रहा है. इस बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है. नये सक्रिय मौसम तंत्र के कारण आज राज्य के कुछ पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना है. इसके चलते दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू होने के बाद हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान अब 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. दिन में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कई जिलों में मौसम बदल सकता है. राजधानी जयपुर और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान धूल भरी हवाओं के साथ छिटपुट बारिश भी हो सकती है. वहीं उत्तरी राजस्थान के बीकानेर और हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

मौसम के मुताबिक 24 और 25 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। तापमान में इस गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

राज्य के पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ेगी

वहीं, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा. मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी हिस्सों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यहां पारा उच्च स्तर पर बने रहने की संभावना है.

PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version