राजस्थान मौसम अपडेट: तेज तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, कई किसान चिंतित

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: तेज तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, कई किसान चिंतित

AMN. मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है. इसके चलते शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में लोगों को तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा. इस मौसम ने राज्य में आम लोगों और किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने अब सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के सभी संभागों बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने आज उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में कहीं-कहीं तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को मौसम की गतिविधियों में कुछ कमी आने की उम्मीद है. 7 अप्रैल को एक और नए मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के मौसम में फिर से बड़ा बदलाव आएगा. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में फिर से भारी तूफान और बारिश शुरू हो सकती है.

श्रीगंगानगर में ओलावृष्टि से खेत पूरी तरह सफेद हो गए

श्रीगंगानगर के किसानों को शुक्रवार को ओलावृष्टि का कहर झेलना पड़ा. यहां अर्जुनसर व राजियासर क्षेत्र में दोपहर को हुई ओलावृष्टि से खेत पूरी तरह सफेद हो गए। यहां कई सालों बाद लोगों ने ऐसा नजारा देखा है। इससे गेहूं और अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है. मौसम विभाग की ओर से किसानों को कृषि मंडियों और धान मंडियों में खुले में रखी पकी फसलों, अनाज और जिंसों को ढककर रखने की सलाह दी गई है.

PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version