AMN. आज राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। लगभग 32 वर्षों से लंबित यह परियोजना अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। करीब 34,102 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना राजस्थान के जल इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. दोनों राज्यों और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण में जल सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में जल संरक्षण, जल प्रबंधन और राज्यों के बीच सहयोग की एक नई कार्य संस्कृति विकसित हुई है।
पीसी-एनडीटीवी राज
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
