पर्ची बदलने के डर से चुनाव से भाग रही है भाजपा सरकार: डोटासरा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पर्ची बदलने के डर से चुनाव से भाग रही है भाजपा सरकार: डोटासरा

जयपुर. राजस्थान में एक बार फिर से पंचायती राज और शहरी निकाय चुनाव टालने का फैसला लिया गया है. राज्य की भजनलाल सरकार ने ओबीसी (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है. सरकार के इस फैसले से सितंबर तक चुनाव होने की संभावना लगभग खत्म हो गई है. ऐसे में राज्य में ये चुनाव अब अक्टूबर तक टलते नजर आ रहे हैं. इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है.

इस संबंध में कांग्रेस नेता डोटासरा ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि देश की सर्वोच्च अदालतों, संवैधानिक प्रावधानों और चुनाव आयोग का ऐसा मजाक राजस्थान में पहले कभी नहीं बनाया गया. प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव डेढ़ साल तक टालकर भाजपा सरकार जनता का अधिकार छीन रही है। वे 15 अप्रैल, 2026 तक चुनाव कराने के अदालत के निर्देश की अवहेलना करने पर आमादा हैं और नियमों की धज्जियां उड़ाकर और अदालत के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर लोकतंत्र का मजाक बना रहे हैं।

सवा दो साल की नाकामियों के बाद बीजेपी की हार तय है.

डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि यह भाजपा सरकार पर्ची बदलने के डर से चुनाव से भाग रही है, क्योंकि ढाई साल की विफलताओं के बाद भाजपा की हार निश्चित है. इसलिए जानबूझकर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को रोका जा रहा है और आयोग का कार्यकाल तीसरी बार 30 सितंबर तक बढ़ाकर बहाना बनाया जा रहा है. भाजपा की मंशा साफ है…बिना चुनाव के स्थानीय शासन पर नियंत्रण करना और मनमानी करना।

PC:rontline.thehindu
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version