जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और उन्हें हिरासत में लेने को लेकर राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इसे सत्ता का खुला दुरुपयोग बताया है.
डोटासरा ने कहा
क्या देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी अपराध बन गया है? लोकतंत्र में असहमति को दबाने की नहीं बल्कि सुनने की परंपरा है। लेकिन भाजपा सरकार शिक्षा के मंदिरों को भी अपनी तानाशाही और नफरत की राजनीति का अखाड़ा बनाना चाहती है। एनएसयूआई युवाओं पर हुआ अत्याचार निंदनीय और शर्मनाक है। सरकार युवाओं की आवाज दबाकर उन्हें डराना चाहती है।
एनएसयूआई नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भाजपा सरकार की घबराहट है:गहलोत
इसे लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए एनएसयूआई नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भाजपा सरकार की घबराहट और तानाशाही मानसिकता को दर्शाती है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। इसे कुचलना संविधान की भावना के विपरीत है। राज्य सरकार को इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और गिरफ्तार सभी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और नेताओं को अविलंब रिहा करना चाहिए.
पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
