जयपुर. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को कोटा आएंगे। वह यहां छात्रों से बातचीत करेंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राहुल गांधी के कोटा दौरे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है.
इस संबंध में जूली ने कहा कि कोटा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्र संवाद से डरकर भाजपा नेता कोचिंग, पीजी और गेस्ट हाउस संचालकों पर दबाव बना रहे हैं. ये लोकतंत्र नहीं, ये तानाशाही की मानसिकता है. मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं.
इस संबंध में कांग्रेस नेता जूली ने कहा कि बीजेपी नेताओं को याद रखना चाहिए कि छात्रों को डराकर उनके भविष्य के सवालों को दबाया नहीं जा सकता. जितना दबाओगे, युवाओं की आवाज उतनी ही बुलंद होगी और हम छात्रों को न्याय की लड़ाई और मजबूती से लड़ेंगे।
पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
