जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब इंतजारशास्त्र: अध्याय-9 के जरिए राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में गहलोत ने आज सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है.
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि इंतेज़ाशास्त्र: अध्याय-9, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने हिस्सा लिया और सराहना की, बीजेपी सरकार ने उस आरआईसी के ‘गेस्ट हाउस’ का काम क्यों रोक दिया?
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि आरआईसी में शानदार आयोजन हो रहे हैं, मेहमान आ रहे हैं, लेकिन ठहरने के लिए गेस्ट हाउस का बजट बंद कर सरकार जनता का पैसा महंगे होटलों पर बर्बाद कर रही है.
पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि ये कैसी नकारात्मक राजनीति है? क्या यह 2014 की पुनरावृत्ति है जब पिछली भाजपा सरकार ने आरआईसी का काम रोक दिया था और कांग्रेस सरकार आने पर इसका काम पूरा हुआ?
पीसी:ndtv6
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
