जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में आयोजित ‘राज्य स्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना. इसकी जानकारी सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है.
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि सोमनाथ का वैभव हमारी अटूट आस्था और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का जीवंत प्रतीक है। आज का भारत अपनी गौरवशाली ‘विरासत’ पर गर्व करने के साथ-साथ आधुनिक ‘विकास’ के नए आयाम भी स्थापित कर रहा है। मैं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं निरन्तर खुशहाली की प्रार्थना करता हूँ।
इससे पहले उन्होंने एक्स के जरिए कहा कि पुनर्निर्मित श्री सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन की 75वीं वर्षगांठ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह गौरवशाली अवसर भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और पुनर्जागरण का प्रतीक है। सोमनाथ सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि देश के स्वाभिमान, सनातन परंपरा और अदम्य आस्था का जीवंत प्रतीक है। यह शुभ अवसर हमें उन महान विभूतियों और अनगिनत भक्तों के संघर्ष और दृढ़ संकल्प की याद दिलाता है जिन्होंने पुनर्निर्माण के माध्यम से संस्कृति की अमर लौ को फिर से जागृत किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा
आज पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर में ‘अमृत पर्व-2026’ में शामिल हुए. सोमनाथ के आधुनिक मंदिर की प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने एक भव्य रोड शो किया. इसके बाद वह मंदिर पहुंचे और महापूजा की.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
