उत्तम यादव का अंत: बिहार पुलिस के 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी का झारखंड में एनकाउंटर।

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read

झारखंड में खूंखार अपराधी उत्तम यादव का अंत: हजारीबाग एसआईटी के एनकाउंटर में ढेर

हजारीबाग: व्यापारियों और ठेकेदारों से लेवी वसूलने वाले कुख्यात अपराधी उत्तम यादव का शनिवार को हजारीबाग एसआईटी (Special Investigation Team) द्वारा चतरा के सिमरिया क्षेत्र में एनकाउंटर में खात्मा कर दिया गया। एक समय में तेजी से अपना संगठित आपराधिक गिरोह तैयार करने वाले उत्तम यादव पर बिहार पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। हजारीबाग जिले में उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

उत्तम यादव के कई गुर्गे पहले ही सलाखों के पीछे

उत्तम यादव गिरोह की करतूतों की फेहरिस्त लंबी थी। 22 जून 2025 को हजारीबाग सदर थाने में श्री ज्वेलर्स के मालिक ने रंगदारी के लिए गोलीबारी का मामला उत्तम यादव और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज कराया था। इसके बाद, हजारीबाग के एक जूता दुकानदार और एक अन्य ज्वेलर को भी रंगदारी के लिए धमकी भरे फोन आए थे। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं के मद्देनजर, हजारीबाग पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 29 जून को उत्तम यादव गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर हजारीबाग में परेड कराया था। इससे पहले 27 जुलाई को गोरहर पुलिस ने भी हथियार के साथ उत्तम यादव के चार अन्य गुर्गों को दबोचा था।

हजारीबाग एसआईटी की सूझबूझ से हुआ एनकाउंटर

गिरोह के सरगना उत्तम यादव का अंत हजारीबाग और चतरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुआ। हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि हजारीबाग एसआईटी उत्तम यादव को गिरफ्तार करने के लिए उसका पीछा कर रही थी। भागने के क्रम में वह चतरा जिला क्षेत्र में घुस गया। यहां उसने भागते हुए एसआईटी पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एसआईटी ने भी फायरिंग की, जिसमें उत्तम यादव घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version