जंगली हाथी का कहर: घर को मलबे में बदला

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
जंगली हाथियों ने एक घर ध्वस्त किया

सिमडेगा: भंवरखोल गांव में जंगली हाथियों का उत्पात, एक घर जमींदोज, फसलें तबाह

ठेठईटांगर: मंगलवार की रात सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड के बाघचटा पंचायत के भवंरखोल गांव में जंगली हाथियों के एक झुंड ने भारी तबाही मचाई। रात के सन्नाटे में अचानक जंगल से निकले हाथियों ने जहां एक घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, वहीं कई किसानों के खेतों में खड़ी फसल को भी रौंद कर बर्बाद कर दिया।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लगभग 15-20 जंगली हाथियों का एक झुंड भंवरखोल जंगल में डेरा डाले हुए है। मंगलवार की रात यह झुंड गांव में घुस आया और बलीराम मांझी, कृष्णा मांझी, बिमलसाय मांझी और सुफल मांझी के खेतों में लगी धान की फसल को पैर तले रौंद डाला। देखते ही देखते किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।

हाथियों का कहर यहीं नहीं रुका। सुखराम भगत नामक ग्रामीण का घर भी हाथियों की गिरफ्त में आ गया और पूरी तरह ढहा दिया गया। इस घटना के बाद से भंवरखोल गांव के ग्रामीण दहशत में हैं। जंगली हाथियों के लगातार मौजूदगी से उनकी रातों की नींद उड़ गई है और वे किसी अनहोनी की आशंका से घिरे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की गुहार लगाई है, ताकि वे अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।



Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version