बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 सीनियर अफसरों के तबादले, मुख्यालय से जिलों तक बदली कमान

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
बिहार में 19 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, मुख्यालय से लेकर जिलों तक बदली प्रशासनिक व्यवस्था

पटना से सविता की रिपोर्ट
Bihar Transfer News:
बिहार के मत्स्य विभाग में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है. डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने व्यापक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार मत्स्य सेवा के 19 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है. विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस फेरबदल में संयुक्त मत्स्य निदेशक, उप मत्स्य निदेशक और जिला मत्स्य पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. मुख्यालय से लेकर प्रमंडलीय स्तर तक के ढांचे में बड़े बदलाव किए गए हैं.

इन दिग्गज अधिकारियों के बदले गए विभाग

नई व्यवस्था के तहत, गौरी शंकर (संयुक्त मत्स्य निदेशक, प्रशिक्षण एवं प्रसार, मीठापुर) को अब मत्स्य निदेशालय, पटना में ‘संयुक्त मत्स्य निदेशक (मुख्यालय)’ जैसे रणनीतिक पद की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, देवेन्द्र नायक (संयुक्त मत्स्य निदेशक, अनुसंधान, मीठापुर) को स्थानांतरित कर मत्स्य निदेशालय, पटना में संयुक्त मत्स्य निदेशक के पद पर तैनात किया गया है.

प्रशासनिक फेरबदल की इस कड़ी में सुमन कुमार (उप मत्स्य निदेशक, सारण परिक्षेत्र) को अब प्रभारी संयुक्त मत्स्य निदेशक (अनुसंधान), मीठापुर की कमान सौंपी गई है. इसके अतिरिक्त, मुंगेर परिक्षेत्र के उप मत्स्य निदेशक शैलेन्द्र कुमार का तबादला करते हुए उन्हें पटना परिक्षेत्र के उप मत्स्य निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है.

कड़े निर्देश: बिना देरी कार्यभार संभालना अनिवार्य

विभाग ने तबादले के साथ ही अधिकारियों को सख्त हिदायत भी जारी की है. अधिसूचना के मुताबिक, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी ‘ट्रांजिट पीरियड’ का लाभ लिए तुरंत अपने नए पद का कार्यभार संभालना होगा. जिन क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था या प्रतिस्थानी की तैनाती अब तक नहीं हुई है, वहां के वर्तमान अधिकारी अपने वरिष्ठों के निर्देशानुसार प्रभार सौंपकर फौरन नई पोस्टिंग के लिए रवाना होंगे. खास बात यह है कि इन सभी अधिकारियों का जुलाई माह का वेतन उनके नए पदस्थापन स्थान से ही आहरित किया जाएगा.

वेटिंग फॉर पोस्टिंग वाले अधिकारियों को अल्टीमेटम

इस बड़े बदलाव के बीच विभाग ने उन अधिकारियों के लिए भी सख्त रुख अपनाया है, जिनका इस सूची में नाम नहीं है या जिन्हें फिलहाल कोई नई जिम्मेदारी नहीं मिली है. ऐसे अधिकारियों को बिना किसी विलंब के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मुख्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और योगदान देने का आदेश दिया गया है.

Also Read: सांसद नीतीश कुमार अचानक बॉडीगार्ड्स के साथ पहुंचे JDU ऑफिस, जानिए पूरा मामला


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version