वेनेजुएला में भूकंप का महाविनाश: बमबारी जैसा खौफनाक मंजर और मलबे में अपनों को ढूंढती बिलखती आंखें!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
6 Min Read
ऐसा लग रहा जैसे वेनेजुएला पर हजारों बम बरसे हों, बदहवास अपनों को ढूंढती आंखें; भूकंप से मचा हाहाकार; लगी इमरजेंसी

Venezuela Earthquake: कुदरत के एक भीषण प्रहार ने वेनेजुएला को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है. बुधवार को आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो बैक-टू-बैक भूकंपों ने देश के कई हिस्सों को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया. तबाही का मंजर ऐसा है कि कई शहर अब किसी युद्धग्रस्त क्षेत्र की तरह नजर आ रहे हैं. हालात की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल (Emergency) की घोषणा कर दी है. टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने मौतों की पुष्टि की, हालांकि स्थिति इतनी विकट है कि अभी मृतकों का सटीक आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है.

आंखों में आंसू और दिल में अपनों को खोने का गम

राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश उन परिवारों के साथ खड़ा है, जिन्होंने इस आपदा में अपनों को खो दिया है. उन्होंने इसे एक ‘अपूरणीय क्षति’ करार दिया. फिलहाल सरकार की प्राथमिकता मलबे के नीचे दबी जिंदगियों को बचाना है. प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव दल (Rescue Teams) युद्धस्तर पर तैनात किए गए हैं, जो क्षतिग्रस्त ढांचों को हटाकर फंसे हुए लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.

भूकंप के जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं. कहीं एयरपोर्ट की छत भरभरा कर गिर रही है, तो कहीं सड़कें दो फाड़ हो चुकी हैं. लोग अपनी जान बचाने के लिए बदहवास होकर इधर-उधर भाग रहे हैं.

BREAKING: USGS upgrades Venezuela earthquake to 7.5
First video shows panic at the airport during the earthquake.
Second video from Caracas showing heavy damage from a collapsed building. pic.twitter.com/pf2hLRXwIb

— World Source News (@Worldsource24) June 24, 2026

तबाही के दृश्यों को देखकर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “ऐसा लग रहा है जैसे वेनेजुएला पर किसी ने बम बरसाए हों.” जानकारों की मानें तो यह साल 1967 के बाद देश में आया सबसे विनाशकारी भूकंप है. 1967 की उस त्रासदी में करीब 200 लोगों की जान गई थी, लेकिन वर्तमान स्थिति उससे कहीं ज्यादा भयावह नजर आ रही है.

Venezuela looks like it was BOMBED after two MASSIVE 7.1 and 7.5 magnitude earthquakes.
Pray for the people, this is really bad pic.twitter.com/pIw8ywXzYe

— Ryan Rozbiani (@RyanRozbiani) June 25, 2026

इंटरनेट पर लोग अपने उजड़े हुए आशियानों और बिखरी हुई गृहस्थी के वीडियो साझा कर रहे हैं. सिसकियों और चीख-पुकार के बीच लोग दुनिया से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

Pray for Venezuela
Major earthquake pic.twitter.com/AyGjKzBxhj

— Angelo Giuliano 🇨🇭🇮🇹 (@angeloinchina) June 25, 2026

हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है. लोग धूल और धुएं के बीच अपनों का नाम पुकारते हुए खंडहरों में उन्हें तलाश रहे हैं.

🚨 Heartbreaking scenes from Venezuela.
Devastating double quake… 7.2 & 7.5 back-to-back near Caracas. Buildings collapsing left & right, state of emergency declared. Official toll low for now but USGS warns it could skyrocket into thousands… even 100k+ in worst case.… pic.twitter.com/fQIs5fDU5z

— Nikkhil (@nikkhilbk) June 25, 2026

राजधानी काराकस में भीषण तबाही का खौफ

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार शाम वेनेजुएला की राजधानी काराकस और आसपास के इलाकों में धरती ऐसी डोली कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. USGS ने एक बेहद डरावनी चेतावनी जारी की है, जिसमें आशंका जताई गई है कि इस भीषण आपदा में मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार से लेकर 1 लाख के पार भी जा सकता है.

सिर्फ 39 सेकंड और सबकुछ खत्म

USGS के आंकड़ों के मुताबिक, प्रलय की शुरुआत 7.2 तीव्रता के पहले झटके से हुई, जिसका केंद्र काराकस से 284 किमी दूर सैन फेलिप के पास था. यह झटका स्थानीय समयानुसार 22:04 GMT पर महसूस किया गया. अभी लोग इस झटके से उबर ही रहे थे कि मात्र 39 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और भी भयानक झटका आया, जिसने रही-सही कसर पूरी कर दी. इसका केंद्र यूमारे के पास दर्ज किया गया.

भारत के सीस्मोलॉजी केंद्र ने भी दी जानकारी

भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की है. NCS के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से मात्र 15 किलोमीटर की गहराई पर था, जिसके कारण सतह पर इतनी भारी तबाही हुई. भारतीय समयानुसार यह घटना 25 जून 2026 को तड़के 03:34 बजे हुई.

ये भी पढ़ें:- वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौतों की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

ये भी पढ़ें:- पैसा नहीं वफादारी चाहिए… ईरान युद्ध में साथ न देने पर ट्रंप ने NATO को सुनाया, तो रूटे ने गिनाए अहसान; कहा- पूरे यूरोप से…

बचाव कार्य जारी, ‘आफ्टरशॉक्स’ का डर

वेनेजुएला प्रशासन फिलहाल युद्ध स्तर पर राहत कार्यों में जुटा है. घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, हालांकि भारी नुकसान की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमरा गई हैं. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक ‘आफ्टरशॉक्स’ (भूकंप के बाद के झटके) आने का खतरा बना हुआ है, जिससे और अधिक इमारतों के गिरने की आशंका है.

The post ऐसा लग रहा जैसे वेनेजुएला पर हजारों बम बरसे हों, बदहवास अपनों को ढूंढती आंखें; भूकंप से मचा हाहाकार; लगी इमरजेंसी appeared first on Aware Media.



Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version