ब्रिक्स का डॉलर पर ‘‘प्रहार’’: ट्रंप का सीधा वार

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ट्रंप ने ब्रिक्स को अमेरिकी डॉलर पर ‘‘हमला’’ करार दिया

ट्रंप का ब्रिक्स पर करारा वार: डॉलर को बताया “हमला”, सदस्य देशों को दी थी शुल्क की धमकी!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स समूह को अमेरिकी डॉलर पर एक बड़ा “हमला” करार देते हुए दावा किया है कि उन्होंने ब्रिक्स में शामिल होने की इच्छुक देशों को कड़े शुल्क लगाने की धमकी दी थी, जिसके बाद वे “पीछे हट गए”।

ब्रिक्स, जिसमें वर्तमान में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं, अक्सर ट्रंप के निशाने पर रहा है। ट्रंप ने इस समूह को “अमेरिका-विरोधी” नीति करार देते हुए बार-बार उस पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी दी है।

ब्रिक्स देशों ने व्यापार को बाधित करने वाले एकतरफा और गैर-शुल्क उपायों में वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त की है। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ मंगलवार को एक द्विपक्षीय बैठक के दौरान, ट्रंप ने डॉलर को लेकर अपने कड़े रुख को दोहराया और कहा कि “जो कोई भी डॉलर में लेन-देन करना चाहता है” उसे उन लोगों की तुलना में “लाभ” मिलेगा जो ऐसा नहीं करना चाहते।

ट्रंप ने दावा किया, “…मैंने उन सभी से कहा जो ब्रिक्स में शामिल होना चाहते हैं… ठीक है, लेकिन हम आपके देश पर शुल्क लगाएंगे। हर कोई पीछे हट गया। वे सभी ब्रिक्स से दूर हो गए। ब्रिक्स, डॉलर पर हमला है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उन्होंने संभावित सदस्यों को स्पष्ट कर दिया था कि यदि वे “ऐसा करना चाहते हैं, तो मैं अमेरिका में आने वाले आपके सभी उत्पादों पर शुल्क लगा दूंगा।”

यह चिंताजनक बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स देशों ने पिछले महीने व्यापार-प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों, विशेष रूप से शुल्क में “अंधाधुंध वृद्धि” पर चिंता जताई थी। गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने इस साल कई देशों पर शुल्क लगाए हैं, जिसमें भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत का शुल्क भी शामिल है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version