AMN. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले एक-दो साल में भारत दौरे पर आ सकते हैं. इस बात का संकेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाने वाले सर्जियो गोर ने भारत में अमेरिकी राजदूत का पद संभालने के बाद दिया है। सर्जियो गोर ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर कई अहम बयान देते हुए उम्मीद जताई है कि अगले एक-दो साल में डोनाल्ड ट्रंप भारत का दौरा करेंगे.
भारत में अमेरिकी राजदूत बनने के बाद सर्जियो गोर ने ट्रंप और भारतीय पीएम मोदी के रिश्ते और भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर काफी कुछ कहा है. उन्होंने कहा कि मैं ये बात दावे से कह सकता हूं कि डोनाल्ड ट्रंप की पीएम मोदी से दोस्ती सच्ची है.
अमेरिका और भारत न केवल साझा हितों से बल्कि मजबूत रिश्ते से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे दोस्त असहमत हो सकते हैं, लेकिन अंत में वे हमेशा अपने मतभेद सुलझा लेते हैं। आपको बता दें कि भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई है.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
