ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से लेगा 20 लाख डॉलर ट्रांजिट शुल्क

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से लेगा 20 लाख डॉलर ट्रांजिट शुल्क

AMN. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद अब ईरान ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अमेरिका और इजराइल के साथ चल रही जंग के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण और सख्त कर लिया है. इन सबके बीच ईरान ने इस जलमार्ग से गुजरने वाले चुनिंदा जहाजों से 20 लाख डॉलर ट्रांजिट शुल्क वसूलने का ऐलान किया है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर 48 घंटों के भीतर जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोला गया तो अमेरिका ईरान के बिजली ढांचे को नष्ट कर देगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, युद्ध के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाली कुछ चुनिंदा जगहों पर 2 मिलियन डॉलर ((18,76,00,300 रुपये)) का शुल्क लगाने का फैसला किया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान के विरोधियों को छोड़कर सभी के लिए खुला है।

ईरान इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य और ईरानी सांसद अलादीन बोरौजेर्डी ने इस संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि ये भारी शुल्क पहले ही लागू किए जा चुके हैं, जो इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को नियंत्रित करने के लिए ईरान के नए दृष्टिकोण को दर्शाते हैं।

अमेरिका को ये धमकी ईरान ने दी है

आपको बता दें कि युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने भी अमेरिकी आईटी सेक्टर को निशाना बनाने की धमकी दी है। वहीं, तेहरान और उसके सहयोगी हिजबुल्लाह ने मिलकर इजरायल पर हमले तेज कर दिए हैं।

PC:indiatv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)ट्रम्प


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version