ईरान-अमेरिका: ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान उनकी सभी शर्तें मानने को तैयार

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ईरान-अमेरिका: ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान उनकी सभी शर्तें मानने को तैयार

AMN. अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है. उनका कहना है कि ईरान उनकी लगभग सभी शर्तें मानने को तैयार हो गया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया कि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है और ईरान ने अमेरिका की सभी मांगें मान ली हैं. हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध को पूरी तरह ख़त्म करने की कोशिशें अभी शुरुआती दौर में हैं.

इसका भी जिक्र किया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने बातचीत के दौरान हालिया सैन्य कार्रवाई का भी जिक्र किया और दावा किया कि ईरान सैन्य मोर्चे पर काफी कमजोर हो गया है और उसके पास कुछ ही मिसाइलें बची हैं. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका ने हाल के दिनों में कई बार ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है.

यह बयान ऐसे समय आया है जब कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच दो दिनों तक अप्रत्यक्ष बातचीत हुई. दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने सीधे आमने-सामने बात नहीं की, बल्कि कतर और पाकिस्तान के मध्यस्थों के जरिए अपना संदेश पहुंचाया। रॉयटर्स के मुताबिक, इस दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात और ईरान के रुके हुए फंड को जारी करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

पीसी- इंडिया टुडे

(टैग अनुवाद करने के लिए)डोनाल्ड ट्रम्प(टी)ईरान(टी)अमेरिका ईरान वार्ता(टी)ईरान युद्ध(टी)ट्रम्प(टी)कतर(टी)दोहा वार्ता(टी)होर्मुज जलडमरूमध्य(टी)होर्मुज


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version