नेपाल के गंडकी प्रांत से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी का दिल दहला दिया है। शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का सफर उस वक्त मातम में बदल गया, जब भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक इलेक्ट्रिक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई। इस भीषण हादसे में सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ये सभी श्रद्धालु गोरखा जिले के सुप्रसिद्ध मनकामना मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी पहाड़ी रास्तों की खतरनाक ढलानों पर बस ने अपना नियंत्रण खो दिया।
इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Assembly Election | ‘मेगा-गठबंधन’ की आहट! BJP ने सुपरस्टार विजय को दिया डिप्टी CM पद का ऑफर, TVK को मिल सकती हैं 80 सीटें!
गोरखा जिले के यातायात पुलिस प्रमुख सूरज आर्यल ने पुष्टि की है कि जान गंवाने वाले सभी सात लोग भारतीय नागरिक हैं, जिनमें दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख भरत बहादुर बीके ने मृतकों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में की है।
इसे भी पढ़ें: मार्च में बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है? IMD Weather Alert
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दुर्घटना में सात अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल रेस्क्यू कर आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि बस का चालक सुरक्षित बच गया, हालांकि उसका सहायक घायल है। फिलहाल पुलिस इस दर्दनाक हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
