अब पाकिस्तान ने भी ईरान को दी ये चेतावनी, विदेश मंत्री इशाक डार ने दिया बड़ा बयान

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
अब पाकिस्तान ने भी ईरान को दी ये चेतावनी, विदेश मंत्री इशाक डार ने दिया बड़ा बयान

AMN. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग में अब पाकिस्तान की भी एंट्री हो सकती है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने इस बात के संकेत दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इशाक डार ने अपने ईरानी समकक्ष को सऊदी अरब पर हमला न करने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि मैंने ईरान को समझाया है कि सऊदी अरब के साथ हमारा रक्षा समझौता है. अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है.

इसके जवाब में ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों, दूतावासों और आवश्यक ऊर्जा केंद्रों पर हमला कर दिया. ईरान की ओर से सऊदी अरब को मिसाइल और ड्रोन हमलों का निशाना बनाया गया. डार ने कहा कि पाकिस्तान-सऊदी अरब सुरक्षा समझौता रियाद के लिए ढाल के रूप में काम करता है और वहां कोई बड़ा हमला नहीं हुआ।

साथ ही ईरान ने पाकिस्तान से यह गारंटी भी मांगी कि सऊदी की जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमलों के लिए न किया जाए. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अब दुनिया के कई देशों के लिए समस्या बनता जा रहा है।

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version