AMN. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय से चला आ रहा सीमा विवाद अब युद्ध में बदल गया है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगान तालिबान सरकार के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान ने काबुल और कंधार समेत प्रमुख अफगान शहरों पर हवाई हमले किए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान वायुसेना ने आज तड़के ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ के तहत अफगानिस्तान में तालिबान के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इस कार्रवाई में 72 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने की खबर है. इसकी पुष्टि पाकिस्तानी सरकारी मीडिया ने की है. युद्ध में कुल 150 लोगों के मारे जाने की खबर है।
इस संबंध में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है. उन्होंने एक्स के जरिए कहा कि हमारे धैर्य की सीमा पार हो गई है. अब हमारे (पाकिस्तान) और आपके (अफगानिस्तान) के बीच खुली जंग छिड़ गई है.’ वहीं, तालिबान सरकार की ओर से भी हवाई हमलों की पुष्टि की गई। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक्स के माध्यम से यह भी जानकारी दी कि कंधार और हेलमंद की ओर से भी पाकिस्तानी सैनिकों के ठिकानों के खिलाफ एक बार फिर बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू की गई।
पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा
अफगानिस्तान के प्रमुख मीडिया संगठन ‘टोलो न्यूज’ ने दावा किया है कि अफगान सेना ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. विमान की तस्वीर भी वायरल हो गई है. हालांकि, इस संबंध में पाकिस्तान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
पीसी:ndtv.jpg
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
