AMN. केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसे लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं. कर्मचारी संगठन लगातार वेतन ढांचे में बदलाव और खासकर फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
अब इस पर फैसला सरकार को लेना है. अब अगर केंद्र सरकार के कर्मचारियों की ये प्रमुख और जायज़ मांगें मान ली गईं तो कर्मचारियों के मासिक वेतन और भत्तों में इतना उछाल आएगा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. इससे न्यूनतम वेतन मौजूदा स्तर से कई गुना तक बढ़ सकता है.
कर्मचारी संगठनों की मांग के मुताबिक अगर फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.83 कर दिया जाए तो न्यूनतम मूल वेतन में भारी बढ़ोतरी होगी. अब न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये है तो यह बढ़कर 68,940 रुपये हो जाएगा. यानी कर्मचारियों की एक तरह से लॉटरी लगेगी.
PC:english.punjabkesari
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
