AMN. सेहत के साथ-साथ लोगों को अपने बालों का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। प्रदूषण, ख़राब खान-पान, तनाव, नींद की कमी और केमिकल के कारण लोगों को बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको इस समस्या से निपटने के लिए एक प्राकृतिक उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।
इसके लिए आपको नारियल तेल, अरंडी का तेल, कलौंजी, मेथी दाना, करी पत्ता और प्याज से हेयर ऑयल बनाना होगा। इस तेल का उपयोग करने से पहले तेल को हल्का गुनगुना करना होगा। अब उंगलियों से सिर की मालिश करनी है।
10-15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। 2 घंटे तक तेल को बालों पर लगा रहने के बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। आप इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल को लगाने से नए बाल उगने में मदद मिलेगी। आपको इसका इस्तेमाल आज से ही शुरू कर देना चाहिए.
पीसी: मुद्राआयुर्वेद
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
