AMN. केंद्र सरकार अटल पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली न्यूनतम पेंशन की ऊपरी सीमा को बढ़ाकर ₹10,000 प्रति माह करने पर विचार कर रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती महंगाई और रिटायर लोगों के बढ़ते खर्चों को देखते हुए केंद्र सरकार अनौपचारिक श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने की योजना बना रही है। आपको बता दें कि मई 2015 में शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, किसानों, दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को बुढ़ापे में वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
इस सरकारी योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद प्रति माह ₹1,000 से ₹5,000 तक की गारंटीड पेंशन देने का प्रावधान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त मंत्रालय और पेंशन फंड रेगुलेटर पेंशन बढ़ाने के प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं। पेंशन की ऊपरी सीमा ₹8,000 से ₹10,000 प्रति माह होने की संभावना है।
पीसी: आईस्टॉकफोटो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
