ब्रेंट क्रूड में बड़ी गिरावट के संकेत! 90-92 डॉलर तक लुढ़क सकते हैं दाम, आपूर्ति बढ़ने से कीमतों पर दबाव

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
ब्रेंट क्रूड में बड़ी गिरावट के संकेत! 90-92 डॉलर तक लुढ़क सकते हैं दाम, आपूर्ति बढ़ने से कीमतों पर दबाव
Brent Crude फिसलकर 90-92 डॉलर प्रति बैरल पर आने का अनुमान, पर्याप्त आपूर्ति से दबाव

कच्चे तेल की चाल पर टिकी हैं बाजार की नजरें: पर्याप्त आपूर्ति से कीमतों पर दबाव, लेकिन भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा सकता है हलचल

पर्याप्त आपूर्ति की उम्मीद और भंडार बढ़ने के चलते आने वाले सप्ताह में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिल सकती है। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच सुलगता भू-राजनीतिक तनाव कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह बन सकता है। बाजार के जानकारों ने यह अनुमान जताया है।

विश्लेषकों का मानना है कि इस हफ्ते बाजार की पूरी नजर अमेरिकी पेट्रोलियम संस्थान (एपीआई) के साप्ताहिक भंडार अनुमान, अमेरिका के कच्चे तेल के आयात, आधिकारिक भंडार के आंकड़ों और कुल स्टॉक स्तर पर टिकी रहेगी। रेलिगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर 90-92 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में आ सकती है। उन्होंने कहा कि कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की पूरी आशंका है और बाजार का ओवरऑल रुझान नीचे की ओर रह सकता है।

दूसरी ओर, अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के मोर्चे पर चिंता का सबब बना हुआ है। ईरान ने बीते रविवार को यह दावा किया था कि उसने बहरीन स्थित अल-रिफा ठिकाने पर अमेरिका के वायु रक्षा रडार प्रतिष्ठान को निशाना बनाते हुए छह ड्रोन दागे हैं। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर संभावित हमलों को टालने पर विचार कर रहे थे, बशर्ते ईरान समर्थित हूती गुट की तरफ से कोई नया उकसावे वाला कदम न उठाया जाए।

हालांकि, इन सबके बावजूद अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की अपनी समुद्री नाकेबंदी फिलहाल जारी रखी है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इन तमाम घटनाक्रमों के बीच दुनिया की निगाहें रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं। इस समुद्री मार्ग पर यदि किसी भी तरह की बाधा आती है, तो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति सीधे तौर पर प्रभावित हो सकती है।

अजित मिश्रा के अनुसार, कच्चे तेल का बाजार अब धीरे-धीरे भू-राजनीतिक जोखिमों के साये से बाहर निकलकर मांग और आपूर्ति के बुनियादी (फंडामेंटल) कारकों पर अधिक प्रतिक्रिया दे रहा है। उन्होंने कहा कि भले ही होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी संभावित रुकावट से आपूर्ति बाधित होने का खतरा अभी टला नहीं है, लेकिन तत्काल रूप से सप्लाई की कमी न होने के कारण कीमतों में जो अतिरिक्त उछाल आया था, वह अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *