AMN. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे विवाद के दौरान कच्चे तेल की कीमतों को लेकर एक बड़ी खबर आई है. खबर ये है कि कच्चा तेल चार साल में सबसे महंगा हो गया है. कच्चे तेल की कीमत 126 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेंट क्रूड की कीमत 126.31 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है.
मार्च 2022 के बाद यह इसका उच्चतम स्तर है। 2022 के बाद पहली बार कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से पेट्रोल और डीजल उपभोक्ताओं को भविष्य में बड़ा झटका लग सकता है। सरकारी कंपनियां दोनों ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती हैं.
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो तेल की कीमतों में और बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. अगर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं तो यह आजमन के लिए बड़ा झटका साबित होगा.
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
