Share Market Today: शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार करीब 1% उछले

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
Share Market: घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत का उछाल

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।
भू-राजनीतिक व्यापार तनाव में कमी के बाद वैश्विक भावना में सुधार और निवेशकों का मनोबल बढ़ने से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक तथा मोटर वाहन कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में तेजी आई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 774.04 अंक या 0.94 प्रतिशत चढ़कर 82,683.67 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 233.85 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,391.35 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सन फार्मास्यूटिकल्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही।

दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्की 225 और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में रहे जबकि चीन के एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग के हैंग सेंग में गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.33 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,787.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,520.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version